Cryptocurrency Market Update: बिटकॉइन,ईथर,शिबू इनु…सभी ने की निवेशकों की चांदी

Summary :

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में आज बढ़त देखने को मिली है।

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) और इसके निवेशकों (Investors) के लिए साल 2022 अबतक बिलकुल भी ठीक या मन चाहे मुनाफे लायक नहीं रहा है। क्रिप्टो बाजार पिछले काफी समय से बेहद भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है। लेकिन इसी बीच आज निवेशकों के लिए एक बड़ी ख़ुशी की खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में आज बढ़त देखने को मिली है। बिटकॉइन में आज 1 से 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जो देखने और सुनने में तो मामूली लग रही है, इस उछाल की वजह से क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन की कीमतें 23000 डॉलर यानी लगभग 18.20 लाख रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। वही, बिटकॉइन के अलावा ether, dogecoin, shibu inu में भी आज अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली। 
क्रिप्टो बाजार के जानकारों और ख़बरों की माने तो पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटल एक ट्रिलियन डॉलर (1 trillion dollar) के ऊपर ही बना हुआ है। बिटकॉइन के अलावा अगर दूसरी चर्चित क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो दूसरी सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी ईथर (Ethereum) की कीमत में आज 1.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। फिलहाल ईथर 1623 डॉलर यानी लगभग 1.28 लाख रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वही अगर एलन मस्क द्वारा चर्चित dogecoin की बात करें तो आज इसमें 1.70 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी और ये 5.30 के आसपास कारोबार कर रहा था। जबकि shibu inu की कीमत 0.7 फीसदी की बढ़त देखी गई है।
चर्चित क्रिप्टोकरेंसी के अलावा बाकी सभी कम चर्चित क्रिप्टो में भी बढ़त देखने को मिली। बीते 24 घंटों में एक्सआरपी,सलोना,बीएनबी,तीथकॉइन, चेनलिंक, पॉलीगन में बड़ी उछाल देखने को मिली, जबकि पोल्काडॉट और एपिकॉइन में भी मामूली बढ़त देखने को मिली। 
* सावधान: ये खबर केवल जानकारी के लिए बनाई गई है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश या पैसा लगाने से पहले बाजार के जानकारों या अपने वित्तीय सलाहकार कि सलाह जरूर लें। * 

Desk Team