दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में करीब पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 60 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को दी। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कानोलॉजी और सीस्मोलॉजी (फिवोलक्स) ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 7.37 बजे (11.37 जीएमटी) 15 किलोमीटर की गहराई में आए भूकंप को दर्ज किया।
जम्मू-कश्मीर में निवेश का विवरण बहुत जल्द उपलब्ध होगा : निर्मला सीतारमण
फिवोलक्स के अनुसार, भूकंप के बाद करीब 246 आफ्टरशॉक और 5 तीव्रता वाली दो हल्के भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। वहीं उत्तरी कोटाबाटो प्रांत के तुलुनाम में भूकंप के कारण घर के क्षतिग्रस्त होने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। भूकंप का केंद्र शहर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। इसके अलावा किदापावन शहर में भूकंप के दौरान एक व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गई।
अमेरिकी जीयोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार 14.1 किलोमीटर की गहराई पर आए भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। फिवोलक्स के अनुसार, इसी दौरान एक अन्य घटना में घर ढहने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और डावाओ देल सुर प्रांत के मेग्सैसे शहर में भूस्खलन होने के कारण दो लोगों की जान चली गई।


Download Android App
Download iOS App



