Suicide Attack In Kandahar Bank: अफगानिस्तान में कंधार शहर के एक निजी बैंक में एक शख्स ने बृहस्पतिवार को खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें कम से तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- कंधार के बैंक में आत्मघाती हमला
- हमले में तीन की मौत, 12 घायल
- ‘सभी पीड़ित न्यू काबुल बैंक की शाखा में तनख्वाह लेने गए थे’
‘सभी पीड़ित न्यू काबुल बैंक की शाखा में तनख्वाह लेने गए थे’
सरकार के कंधार सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख इनामुल्लाह समनगनी ने बताया कि सभी पीड़ित न्यू काबुल बैंक की शाखा में अपनी मासिक तनख्वाह लेने गए थे। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने भी आत्मघाती हमले की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इस बाबत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
‘हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी समूह ने नहीं ली’
हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी समूह ने नहीं ली है। तालिबान के मुख्य प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ने स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और शिया बहुल इलाकों में अतीत में हमले किए हैं। कंधार शहर अफगानिस्तान के शासकों के लिए आध्यात्मिक और राजनीति का केंद्र है, क्योंकि तालिबान के शीर्ष नेता मुल्ला हिबतुल्ला अखूंदज़ादा इसी शहर में रहते हैं और प्रमुख मुद्दों पर उनके फैसलों को काबुल में बैठे अधिकारी लागू करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



