सुषमा ने अफगानिस्तान को दिया कंधे से कंधे मिलाकर काम करने का आश्वासन

Summary :

NULL

भारत ने अफगानिस्तान के रक्षा बलों को और सहायता प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। इस बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अफगानिस्तान के उनके समकक्ष सलाहुद्दीन रब्बानी के बीच बैठक के दौरान यह सहमति बनी। सुषमा और रब्बानी ने बैठक के दौरान अफगानिस्तान की सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की।

सुषमा स्वराज ने जोर दिया कि अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंध विश्वास पर आधारित है और दोनों देश सीमापार आतंकवाद और इनके पनाहगाहों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के बारे में एकजुट हैं।

भारत-अफगानिस्तान सामरिक गठजोड़ परिषद की बैठक की सह अध्यक्षता करने के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रब्बानी ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान ने सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की है।

उन्होंने कहा, भारत ने अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को और सहयोग प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान काफी समय से भारत पर यह जोर देता रहा है कि वह रक्षा सहयोग बढ़ाये तथा रक्षा आपूर्ति एवं क्षमता निर्माण में मदद करे।

Desk Team