सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के मकसद से बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे और अपनी इस यात्रा के दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मेकदाद के यहां पहुंचने की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘सीरियाई विदेश मंत्री फैसल मेकदाद की भारत की पहली यात्रा पर उनका स्वागत है। एक सार्थक यात्रा की प्रतीक्षा है।’’
मेकदाद तीन दिन यहां रहेंगे और सोमवार सुबह वह वापस लौट जाएंगे।
वह शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे और जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App


