उत्तरी अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक मस्जिद और धार्मिक स्कूल में हुए विस्फोट में विद्यालय के छात्रों सहित कम से कम 33 लोग मारे गए। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
किसी भी आतंकवादी संगठन ने नही ली हमले की जिम्मेदारी
जबीहुल्ला मुजाहिद ने कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब शहर में हुए बम विस्फोट की खबर को ट्वीट करते हुए कहा कि इसमें 43 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से कई छात्र हैं।
हालांकि इन विस्फोटों की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अफगानिस्तान के इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक संगठन ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने का दावा किया।उत्तरी मजार-ए-शरीफ में शिया मस्जिद में हुए विस्फोट में 10 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



