जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने के आरोप में एक विशेष एनआईए अदालत ने एक नेपाली नागरिक को पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
2014 में एनआईए ने दर्ज किया था मुद्रा तस्करी मामला
मामला 2014 का है जब आईजीआई हवाई अड्डे से राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों ने 49,88,000 रुपये के जाली भारतीय नोट जब्त किये थे। उसी साल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस मामले को पुनः दर्ज किया था। इस मामले में 2015 में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एक आरोप पत्र दायर किया गया था।
नेपाल के बारा का रहने वाला हैं आरोपी
बाद में नवंबर 2017 में तीन आरोपियों के विरुद्ध एक पूरक आरोप पत्र दायर किया गया। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल अप्रैल में नई दिल्ली स्थित विशेष एनआईए अदालत ने इस मामले में नेपाल के बारा के निवासी अबी मोहम्मद अंसारी को दोषी ठहराया था।


Download Android App
Download iOS App



