नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार पद से हट गये हैं। फिलहाल उनके पद से हटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अरविंद पनगढिया के हटने के बाद संभाला था कार्यभार
जाने-माने अर्थशास्त्री कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला था। तत्कालीन उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के आयोग से हटने के बाद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।
कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। वह सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में वरिष्ठ ‘फेलो’ भी रह चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



