काबुल : मध्य अफगानिस्तान के खुजा ओमारी जिले में एक सरकारी प्रतिष्ठान पर कल रात तालिबान लड़ाकों ने हमला किया जिसमें तीन अधिकारियों और 15 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। गजनी प्रांत के पुलिस उपप्रमुख रमजान अली मोसेनी ने आज बताया कि हमलावरों ने कल रात जिले के एक उच्च सुरक्षा वाले परिसर पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने इसका पूरजोर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जवाबी हमले में तालिबान के 25 लड़ाके मारे गये हैं। यह जिला प्रांतीय राजधानी गजनी के निकट स्थित है।
अफगानिस्तान के सांसद मोहम्मद आरिफ रहमानी ने बताया कि हमले में जिले के गवर्नर , खुफिया सेवाओं के निदेशक और पुलिस उपप्रमुख भी मारे गये हैं। हमले में 15 सुरक्षा कर्मी भी मारे गये हैं। रहमानी ने बताया कि हमलावरों ने बारूदी सुरंगें बिछा दी थीं ताकि सरकारी बलों की सहायता को मौके पर पहुंचने से रोका जा सके। मोसेनी ने बताया , हालांकि बाद में सरकारी सहायता पहुंच गयी थी। उन्होंने बताया कि आठ सुरक्षा कर्मी घायल भी हुए हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



