काबुल : उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में कम से कम 17 स्थानीय लड़ाकों की मौत हो गई। तखार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हजरी ने रविवार को बताया कि यह हमला स्थानीय मिलिशिया कमांडर को निशाना बनाने के लिए किया गया था। यह हमला शनिवार देर शाम हुआ था।
स्थानीय अफगान मिलिशिया आम तौर पर दूर दराज़ के इलाकों में काम करते हैं और रक्षा या गृह मंत्रालयों के तहत आते हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान के अधिकारियों ने द एसोसिएटिड प्रेस को बताया कि देशभर में अस्थायी संघर्ष विराम लागू करने पर विचार चल रहा है। प्रस्तावित संघर्ष विराम हफ्तेभर से 10 दिन तक का हो सकता है।
तालिबान के अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष विराम के समय अमेरिका के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। तालिबान के अधिकारियों ने बताया कि तालिबान की शूरा या सत्तारूढ़ परिषद अमेरिका की ओर से दिए संषर्घ विराम के प्रस्ताव को मानने या नहीं मानने पर चर्चा कर रही है।


Download Android App
Download iOS App


