अफगानिस्तान में आतंकवाद के जरिए खूनी सत्ता हासिल करने वाले तालिबान ने ईद के मौके पर दरियादिली पेश की हैं। बताया जा रहा हैं कि ईद की पूर्व संध्या के मौके पर तालिबान 34 प्रांतो के 935 कैदियों को रिहा किया।
34 प्रांतो के 935 कैदियों को किया जाएगा रिहा
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक एक सोशल मीडिया पोस्ट में सरकारी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद के हवाले से कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुसार तालिबान के सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा जारी एक फरमान द्वारा कैदियों को रिहा कर दिया है।उन्होंने कहा कि कैदियों को अफगानिस्तान के 34 प्रांतों की जेल से रिहा किया गया है। अफगानिस्तान इस साल 9-11 जुलाई को ईद उल-अजहा मनाएगा।
आपको बता दे कि तालिबान ने खूनी खेल के जरिए सत्ता हासिल की हैं, लेकिन अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भी अफगानिस्तान की तालीबानी सरकार को किसी भी देश ने मान्यता नही दी हैं। जिस कारण अफगानिस्तान तालीबान आर्थिक रूप से जूझ रहा हैं।


Download Android App
Download iOS App



