कर योजना अमेरिकी परिवारों की जरुरत को पूरा करती है

Summary :

NULL

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ट्रंप ने सरकार की नयी कर योजना को अमेरिकी परिवार की जरुरतों के मुताबिक बताया। इस संबंध में उन्होंने अपने राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार, एक कामकाजी मां और उद्यमी होने का उदाहरण भी दिया। इवांका ने फिलाडेल्फिया में अमेरिका की वित्त मंत्री जोविता करानजा के साथ टाउनहॉल तरीके की एक बैठक में हिस्सा लिया।

इसमें न्यूयॉर्क से कांग्रेस की पूर्व सदस्य और रिपब्लिकन नेता नेन हेवर्थ भी मौजूद रहीं। इवांका ने कर सुधार को एक महत्वपूर्ण कानून बताया और कहा कि कर संहिता में प्रस्तावित बदलाव अमेरिकियों की रोजमर्रा की जिंदगी को बदलने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, इस कर योजना में कई अवयव हैं जिनके बारे में मेरा मानना है कि यह देश में नौकरियों के सृजन और हमारी मध्य वर्गीय जनता को राहत देने वाले होंगे।

इवांका ने कहा कि यह हमारी एक देश के तौर पर वह पहचान है जो बताता है कि हमारे पास ऐसी नीतियां हैं जो हमारे मूल्यों का प्रतिबिंब है। हमें अगली पीढ़ को प्रतिस्पर्धी और सहानुभूति रखने वाला बनने के लिए प्रेरित करना होगा। उनके हिसाब से यह एक देश के तौर पर हमारे मूल्यों को साथ लाता है। जनता के साथ इसे समझने के लिए अपने मां होने के अनुभव को साझा करते हुए इवांका ने कहा कि बच्चों की देखभाल की बढ़ती लागत से अभिभावकों के सामने आने वाली चुनौती को वह बखूबी समझती हैं। उन्होंने इन सुधारों का हिस्सा चाइल्ड टैक्स क्रेडिट के विस्तार पर अपनी बात को केंद्रित रखते हुए यह बात कही।

Desk Team