विद्यालयों के बच्चों को लाने-ले जाने में लगे ऑटो ड्राइवर्स का एक महीने में पुलिस वेरिफिकेशन कर लिया जाएगा। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने यह जानकारी विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों के जवाब में दी।
उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि सत्यापन के साथ ही यह प्रयास भी किए जाएंगे कि ऑटो द्वारा लिये जाने वाला शुल्क भी निर्धारित हो।
गुलाबचंद कटारिया ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कोटा शहर में 215 ऑटो बच्चों को विद्यालयों में लाने ले जाने के लिए चल रहे है, इनमें से 137 ऑटो चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका है तथा जल्द ही शेष ऑटो ड्राइवर्स का वेरिफिकेशन भी पूर्ण कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



