इस्लामी आतंकवादियों ने सोमालिया की राजधानी में एक होटल पर हमला किया और सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान कई घंटे तक चली गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और चश्मदीदों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को हुए इस हमले में 40 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मोगादिशु के मशहूर हयात होटल पर हुए हमले से बच्चों समेत कई लोगों को सुरक्षाबलों ने बचाया।होटल के बाहर धमाके से हमले की शुरुआत हुई जिसके बाद बंदूकधारी व्यक्ति होटल की इमारत में घुसे। हमला शुरू होने के लगभग 24 घंटे बाद भी सोमाली सुरक्षाबल होटल में आतंकवादियों से जूझ रहे हैं। इस्लामी चरमपंथी समूह अल-शबाब, जिसके अल कायदा से संबंध हैं, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।होटल पर किया गया यह हमला, सोमालिया के नए नेता हसन शेख महमूद के मई में सत्ता संभालने के बाद हुई पहला सबसे बड़ी आतंकी घटना है। सोमालिया में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि वह हयात पर हमले की कड़ी निंदा करता है।


Download Android App
Download iOS App



