कनाडा के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। शनिवार को एक प्रांतीय मंत्री ने कहा कि यह आग पूरी गर्मी जारी रह सकती है। इस साल की शुरुआत के बाद से लगभग 17,800 वर्ग मील जंगल जल गया है, जो पिछले औसत से काफी ऊपर है। कनाडा जलवायु परिवर्तन के बीच दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में तेजी से गर्म होता है। देश का पश्चिम क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित हुआ है।
अलबर्टा में तेज हुई आग
कई दिनों की राहत के बाद, अलबर्टा में आग तेज हो गई। शुक्रवार की रात एडसन शहर से मई के बाद सबसे ज्यादा लोगों को निकाला गया। येलोहेड काउंटी, जहां एडसन स्थित है, के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ल्यूक मर्सिएर ने कहा, ब्रॉडकास्टर सीबीसी से बात करते हुए, निवासी हेले वाइट्स ने कहा कि एडसन की निकासी शहर से भाग रहे लोगों के विशाल काफिले के रूप में हुई।ब्रिटिश कोलंबिया में टंबलर रिज शहर से 2,400 व्यक्तियों को बड़े पैमाने पर निकाला गया था, क्योंकि शहर के कुछ मील के भीतर आग पहुंच गई थी।
कई शहरों को खतरा
देश के पूर्व में क्यूबेक के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री फ्रेंकोइस बोनार्डेल ने शनिवार की सुबह कहा कि प्रांत के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में स्थिति कठिन बनी हुई है, कई शहरों को खतरा है। पूर्वोत्तर क्यूबेक में आग को ‘स्थिर’ माना गया है। कनाडा के जंगलों में लगी आग का धुआं नार्वे तक पहुंच गया है। विज्ञानी आशंका जता रहे हैं कि धुएं की जद में पूरा यूरोप आ सकता है। धुएं के चलते अमेरिका के न्यूयार्क और कई इलाकों की हवा पहले से ही प्रदूषित हो गई है। अब यह धुआं ग्रीनलैंड और आइसलैंड होते हुए नार्वे तक पहुंच गया है। अमेरिका के कई शहरों में वायु प्रदूषण की वजह से लोगों का दम घुट रहा है। न्यूयार्क की हवा दिल्ली से भी खराब है।


Download Android App
Download iOS App



