राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रविवार को अपने पिता की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कांग्रेस के पूर्व नेता राजेश पायलट की आज पुण्यतिथि है। सचिन पायलट अपने पिता को श्रद्धांजलि देने सुबह 10 बजे जयपुर-आगरा हाइवे पर स्थिति भंडाना पहुंचेंगे। इसके बाद वह यहां से दौसा के गुर्जर छात्रावास जाएंगे जहां प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम है।
सचिन पायलट एक सभा को भी संबोधित करेंगे
सचिन पायलट यहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे। उनका यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे होगा। इन सबके बीच राजस्थान की राजनीति में ये बात चल रही है कि
सचिन पायलट अलग पार्टी खड़ी कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कि मैं अफवाहों में विश्वास नहीं करता। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर राजस्थान में चुनाव लड़ेंगे यही पार्टी का रुख है।
सीएम गहलोत का जवाब
बता दें कि पायलट वसुंधरा राजे सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच की मांग सीएम अशोक गहलोत से करते आ रहे हैं जबकि सीएम गहलोत ने यह दावा किया है कि भ्रष्टाचार के जिन मामलों को कांग्रेस ने चुनाव के वक्त उठाया था। उनमें से अब कोई पेंडिंग नहीं है, सभी मामलों का कोर्ट में निस्तारण कर दिया गया है। दोनों के बीच चल रहे मतभेद को दूर करने उन्हें दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व ने बुलाया था ।और यह दावा किया गया था कि दोनों नेताओं में सुलह करा दी गई है।
Rajasthan: पिता राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचेंगे पायलट
Summary :
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रविवार को अपने पिता की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कांग्रेस के पूर्व नेता राजेश पायलट की आज पुण्यतिथि है। सचिन पायलट अपने पिता को श्रद्धांजलि देने सुबह 10 बजे जयपुर-आगरा हाइवे पर स्थिति भंडाना पहुंचेंगे।


Download Android App
Download iOS App



