Gauhar Khan ने फोटो शेयर कर बताया अपने न्यू बोर्न बेबी का नाम, बेटे को निहारते दिखे पापा Zaid Darbar

Summary :

जैद दरबार और गौहर खान ने फाइनली अपने बेटे को दुनिया के सामने रखा है। इसके साथ ही दोनों ने अपने प्यारे से बच्चे का नाम भी रखा है और इसे सबको बताया है। गौहर और जैद ने कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं, जो बहुत प्यारी तस्वीरें हैं।

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाली एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। गौहर और उनके पति जैद दरबार हाल ही में पैरेंट क्लब में शामिल हुए है। कपल अपने न्यूबोर्न बेबी बॉय के साथ अपनी लाइफ के इस नए और शानदार फेज का आनंद ले रहे है। गौहर और जैद दोनों की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ अपनी सारी बातें साझा करते हैं।
इसी बीच, 10 जून को कपल ने अपनी बेबी बॉय की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस क्यूट पोस्ट में कपल ने आखिरकार अपने न्यूबॉर्न बेबी बॉय के नाम भी खुलासा कर दिया है। न्यू मॉम-डैड अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट में खुशी के अपने लाडले के साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि इन तस्वीरों में कपल ने अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है।

दरअसल, पहली फोटो में गौहर और जैद को अपने बच्चे को गोद में लिए और प्यार से उसे निहारते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में बिंदास पिता जैद को अपने बच्चे को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। दूसरी ओर, गौहर को बेटे की उंगलियों को पकड़ते हुए जैद के कंधे पर सिर टिकाए नजर आ रही हैं। गौहर और जैद की चेहरे की स्माइल ये बताने के लिए काफी है कि वो अपने पहले बच्चे को पाकर कितने खुश हैं।
इन फोटोज में जैद ब्लैक कलर की शर्ट में डैपर लग रहे थे, वहीं गौहर फुल स्लीव्स की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपने बेबी बॉय को एक क्यूट सुपरमैन प्रिंटेड व्हाइट ड्रेस पहना रखी है जिसकी वजह से सबकी नजरे बेबी से हट नहीं रही हैं। फोटोज में तीनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं और अपनी फैमली फोटो  के साथ गौहर ने एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है।
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारा ज़ेहान। हमारे बच्चे के नाम का खुलासा करते हुए माशा अल्लाह, उनके जन्म के 1 महीने की तारीख पर। आपके प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद, उसके लिए आपका आशीर्वाद बनाएं और हमारी छोटी जान के लिए प्यार भेजते रहें।’ गौहर की पोस्ट कई सेलेब्स और फैंस ने कॉमेंट सेक्सन में बेबी बॉय पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है।

Desk Team