‘हर रोज ऐसा नहीं होता’, Raghav Chadha ने Rishi Sunak और टोनी एबॉट के साथ शेयर की तस्वीर

Summary :

राघव चड्ढा की विशेष तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्रियों ऋषि सुनक और टोनी एबॉट के साथ नजर आए। उन्होंने इसे एक विशेष क्षण बताया, जो दक्षिण कोरिया में एशियाई नेतृत्व सम्मेलन के दौरान हुआ।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे एक खास पल बताया। ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हर रोज ऐसा नहीं होता कि आप दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के बीच बैठे हों। मेरे बाईं ओर सम्मानित ऋषि सुनक और दाईं ओर टोनी एबॉट हैं। दक्षिण कोरिया में एशियाई नेतृत्व सम्मेलन में यह एक खास पल था।”

बता दें कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं, जबकि टोनी एबॉट ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों प्रतिष्ठित ‘एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस-2025’ में शामिल होने के लिए सोल में हैं। 21 मई को उन्होंने ‘एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस-2025’ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी राय रखी। कहा कि भारत अब आतंकवादी हमलों पर केवल दुख व्यक्त नहीं करता, बल्कि अब वह सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब भी देता है, जैसा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किया गया।

राघव चड्ढा ने कहा था, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए यह स्पष्ट कर दिया कि अगर हमारे देश की शांति से खिलवाड़ किया गया, तो हम आतंक के ढांचे को जमींदोज कर देंगे, चाहे वो देश की सीमा के भीतर हों या बाहर।”

उल्लेखनीय है कि इस बार की एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स, ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीव श्वार्जमैन और हार्वर्ड सेंटर फॉर पब्लिक लीडरशिप के डीन विलियम्स जैसे ग्लोबल लीडर्स के साथ मंच साझा किया है।

सड़क पर चलते-चलते गिरा युवक, अचानक हुई मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.