फिलीपींस के दक्षिणी मिनदानो द्वीप में गुरुवार को आए भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार दिन में एक बजकर 11 मिनट पर आया। इसका केंद्र मनीला शहर के नजदीक 10 किलोमीटर की गहराई मे स्थित था।
मीडिया रिपोर्टो के अनुसार दावओ शहर में एक भूकंप के कारण एक इमारत गिर गई जिसमें अनेक लोग फंसे हैं और उन्हें बचाने का काम जारी है। शहर के महापौर ने सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज को रोकने तथा निजी एवं सरकारी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



