आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि अगर इंसानों का दांत टूट जाए तो सोने का दांत लगा लेते हैं। लेकिन क्या कभी ऐसा कुछ भी सुना है कि किसी बाघ को सोने का दांत लगाया गया हो। जी हां क्योंकि यह बात एक दम सच है कि जर्मनी मैसवाइलर शहर में कुछ ऐसा ही हुआ जहां पर डॉक्टरों ने एक मादा बंगाल टागइगर को सोने का दांत लगा दिया है।

इस बाघ का नाम कारा है। दरअसल इस साल अगस्त के महीने में खिलौना चबाने के चक्कर में इस मादा बंगाल टाइगर का आगे का बड़ा वाला दांत टूट गया था। उस वक्त उसके दांत की मरम्मत तो की गई,मगर सही नहीं होने की वजह से अब उस बाघ को सोने का दांत लगाया गया है। इस सोने के दांत को लगाने में डॉक्टरों को करीब साढ़े चार घंटे का समय लगा है।

सूत्रों के मुताबिक सोने का दांत लगाने के बाद शुरूआत में कारा को बिना हड्डी वाला मांस खाने को दिया जाता था। क्योंकि दांत को सही से सेट होने में थोड़ा सा समय लगता है। लेकिन अब कारा ठीक से मांस काटकर खा सकती है। अब वो अपने नए सोने के दांत को दिखाते हुए हंसती दिखाई देती है।

ये मादा अभी पांच साल की है। इसे साल 2013 में इटली के तस्करों से आजाद कराया गया था। जिसके बाद उसे जर्मनी के टिएरार्ट टाइगर रिजर्व भेजा गया।


Download Android App
Download iOS App



