फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमानों ने बुधवार को भारत के लिए उड़ान भरी और ये विमान रास्ते में कहीं भी नहीं रुकेंगे। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।
दूतावास ने ट्विटर पर बताया कि रास्ते में संयुक्त अरब अमीरात का विमान इन लड़ाकू विमानों में आसमान में ही ईंधन भरेगा।
उसने कहा कि इन विमानों से भारत की हवाई ताकत और बढ़ेगी।
पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंचा था। इससे करीब चार साल पहले फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया गया था।
इन विमानों को पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में एक कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
तीन राफेल का दूसरा जत्था तीन नवंबर को भारत पहुंचा था जबकि 27 जनवरी को तीन और विमान वायुसेना को मिले थे।
भारत को अगले कुछ महीनों में फ्रांस से और राफेल विमान मिल सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



