साइबेरियाई शहर केमेरोवो के एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। रूस के आपात मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय के मुताबिक, मॉस्को से 3,000 किलोमीटर पूर्व में स्थित केमोरोवो शहर में दो मंजिला लकड़ी की इमारत में शुक्रवार देर रात आग लग गई।
स्टोव का लिया जाता था सहारा
फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमारत को गर्म रखने के लिए स्टोव का सहारा लिया जाता था।मंत्रालय के अनुसार, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि आग लगने के दौरान इस निजी नर्सिंग होम में कितने लोग मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



