जापान के और इतिहास बनाने जा रहा है जी हाँ ,आपको बता कि जापान के इतिहास में पहली बार टोक्यो का एक यूनिवर्सिटी 2020 से ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को प्रवेश देगा। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे से अधिकारी ने कहा कि ओचनोमिजू यूनिवर्सिटी पहला जापानी शैक्षणिक संस्थान है, जो एलजीबीटीक्यूआई (समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांससेक्सुअल और इंटरसेक्स) समुदाय के सदस्यों के लिए पंजीकरण की अनुमति देगा।
ओचनोमिजू जापान में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला पहला संस्थान है। इसकी स्थापना 1875 में हुई थी।
हालांकि, जापानी कानून एलजीबीटीआई समुदाय को कोई मान्यता नहीं देता है लेकिन शैक्षिक संस्थानों और स्थानीय प्रशासन ने अपनी पहल से समुदाय के अधिकारों को बदलना शुरू कर दिया है।
कई हाईस्कूलों ने उभयलिंगी यूनिफार्म या इन छात्रों के लिए लचीले ड्रेस कोड की शुरुआत की है।


Download Android App
Download iOS App



