लंदन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह एक स्थिर बुद्धि वाले गुणवान व्यक्ति हैं और पौष्टिक खाना खाते हैं। श्री ट्रंप ने ब्रिटेन के आईटीवी की ओर से उनके स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। बर्गर खाने और कोक पीने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री ट्रंप ने कहा कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ शेफों द्वारा बनाया गया भोजन करते हैं जो काफी पौष्टिक होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ विशेष अवसरों पर वह बर्गर खाते हैं और कोक पीते हैं लेकिन वास्तव में वह पौष्टिक खाना खाते हैं।
पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री ट्रंप ने कहा कि वह इस समझौते से जुड़ रहना चाहते हैं बशर्ते यह अमेरिका के हित में हो।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



