अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के कमांडर कासिम सुलेमानी पश्चिमी एशिया में अमेरिका के चार दूतावासों पर हमले की योजना बना रहा था। यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य दूतवासों पर बड़े पैमाने में हमले की योजना थी? इस पर ट्रंप ने कहा, “मैं यह साफ तौर पर कह सकता हूं कि चार दूतावासों पर हमले की योजना तैयार की गई थी।”
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बगदाद में स्थित दूतावास इनमें में एक था। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि गुप्त रिपोर्ट के मुताबिक, सुलेमानी पश्चिम एशिया में अमेरिकी राजनयिक और सेना के जवानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था इसलिए अमेरिका ने उसके खिलाफ यह कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पिछले सप्ताह इराक के बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रॉकेट से हमला किया था जिसमें सुलेमानी की मौत हो गई थी। सुलेमानी की मौत के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया था और ईरान ने भी गत बुधवार को इराक स्थित अमेरिका के दो एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया था। ईरान के मिसाइल हमले के बाद अमेरिका ने उसपर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



