अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उनके सहयोगी एलेक्ट्रोलस जो बाइडेन के पक्ष में वोट कर देंगे तो वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। ट्रंप से गुरुवार देर शाम को जब यह पूछा गया कि अगर उनके सहयोगी एलेक्ट्रोलस जो बाइडेन के पक्ष में मतदान करेंगे तो क्या वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे।
उन्होंने कहा, “आप जानते है कि ऐसी स्थिति में मैं निश्चित रूप से व्हाइट हाउस छोड़ दूंगा।” वहीं इससे पहले ट्रम्प ने पेन्सिलवेनिया में जन सुनवाई के दौरान फोन पर कहा कि उनके पास चुनावी जीतने के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं और अब केवल उनकी दलीलों को सुनने के लिए एक अच्छे न्यायाधीश की जरूरत है।
ट्रम्प ने कहा, ‘हमें चुनाव परिणाम दुरुस्त करने होंगे। इसमें कोई शक नहीं कि हमारे पास अपनी बात को साबित करने के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। हमें केवल एक अच्छे न्यायधीश की जरूरत है जो बिना किसी राजनीतिक द्वेष के हमारी सभी तर्कों को सुने।’ राष्ट्रपति ट्रंप ने नए प्रशासन के लिए ट्रांत्रशिन प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चुनाव जीतने और शपथ ग्रहण समारोह के बीच के समय को ट्रांत्रशिन कहा जाता है। अमेरिका में शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को है।


Download Android App
Download iOS App



