अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ संशोधित मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह उनके प्रशासन द्वारा किया गया पहला ऐसा द्विपक्षीय व्यापार समझौता है जो इस स्तर तक पहुंचा। ट्रंप ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जे इन के साथ यहां सोमवार रात को एक बैठक के दौरान कहा, ‘यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।’ ट्रंप ने पिछले साल कहा था कि वह दक्षिण कोरिया के साथ व्यापार समझौते से अलग होने की योजना बना रहे हैं लेकिन उन्होंने बीते सोमवार को कहा कि उनकी सरकार वर्तमान में अन्य कई समझौतों पर बातचीत कर रही है, जो अमेरिका के लिए अच्छे और पारस्परिक होंगे।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, संशोधित समझौते में अमेरिकी निर्यात को बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरियाई बाजार को खोलना शामिल है, विशेषकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए। साथ ही यह समझौता अमेरिका को 2041 तक कोरियाई ट्रक पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की अनुमति देगा।


Download Android App
Download iOS App



