Trump की नई धमकी, सेमीकंडक्टर चिप्स पर लगेगा 100% टैरिफ, यह कंपनी होगी प्रभावित

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। हाल ही में भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी बीच घरेलू उत्पादन को मजबूत करने के लिए सभी आयातित सेमीकंडक्टर्स और चिप्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। साथ ही बताया कि अमेरिका में आने वाले सभी चिप्स और सेमीकंडक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगेगा लेकिन अमेरिका में निर्माण करने पर टैरिफ में छूट दी जाएगी। अमेरिका में निवेश का वादा Trump ने 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के साथ ही बताया कि कई कंपनियां अमेरिका में निर्माण…

अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। हाल ही में भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी बीच घरेलू उत्पादन को मजबूत करने के लिए सभी आयातित सेमीकंडक्टर्स और चिप्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। साथ ही बताया कि अमेरिका में आने वाले सभी चिप्स और सेमीकंडक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगेगा लेकिन अमेरिका में निर्माण करने पर टैरिफ में छूट दी जाएगी।

अमेरिका में निवेश का वादा

Trump ने 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के साथ ही बताया कि कई कंपनियां अमेरिका में निर्माण की प्रक्रिया में हैं और अमेरिका में ही निवेश कर रही है इनके लिए टैरिफ में छूट है। एप्पल, एनवीडिया और ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जैसी कंपनियां, जिन्होंने अमेरिकी निवेश में महत्वपूर्ण निवेश का वादा किया है। इन्हें टैरिफ से राहत मिल सकती है।

Trump tariff on semiconductors
Trump tariff on semiconductors

टैरिफ लगाने का उद्देश्य

टैरिफ लगाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों को अमेरिका में विनिर्माण गतिविधियाँ स्थापित करने और निवेश करने के लिए बढ़ावा देना है और विदेशी आपूर्ति कंपनियों पर निर्भरता को कम करना है। ट्रम्प ने बताया कि APPLE जैसी कंपनियों को टैरिफ से राहत मिल सकती है क्योंकि वह अमेरिका में अपना निवेश बढ़ा रही हैं।

यह कंपनी होगी प्रभावित

Trump के 100 प्रतिशत टैरिफ सभी आयातित सेमीकंडक्टर और चिप्स पर लागू होगा, जिससे ताइवान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के प्रमुख कंपनी प्रभावित होंगी। वहीं अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लागू किया है जो 7 अगस्त से प्रभावी होगा। साथ ही 25 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ाया गया टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।

ALSO READ: Trump Tariffs India: ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, 27 अगस्त से होगा लागू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।