डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते का किया स्वागत

Summary :

किम जोंग उन परमाणु निरीक्षण के लिए अनुमति देने, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मौजूदगी में परीक्षण स्थलों को स्थायी रूप से नष्ट करने के लिए सहमत हो गये हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में दोनों कोरियाई देशों के बीच हुए परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते का स्वागत करते हुए इसे उत्साहवर्धक करार दिया। श्री ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के बीच हुए समझौते का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘किम जोंग उन परमाणु निरीक्षण के लिए अनुमति देने, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मौजूदगी में परीक्षण स्थलों को स्थायी रूप से नष्ट करने के लिए सहमत हो गये हैं।

इस पर हालांकि अंतिम बातचीत होनी बाकी है। इस दौरान वहां कोई मिसाइल और परमाणु परीक्षण नहीं होगा।’ श्री किम और श्री मून के बीच कोरियाई युद्ध में मारे गये अमेरिकी सैनिकों के अवशेषों की स्वदेश वापसी पर भी चर्चा हुई। श्री ट्रंप ने इसका उल्लेख करते हुए कहा, ‘कोरियाई युद्ध में शहीद हुए अमेरिकी सैनिकों के अवशेषों की स्वदेश वापसी जारी रहेगी। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 2032 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों का साझा आयोजन करने के लिए संयुक्त रूप से आवेदन करेंगे। यह काफी उत्साहवर्धक है।’ दिनेश.संजय रायटर

Desk Team