Donald Trump on Mojtaba Khamenei : ईरान युद्ध शुरू हुए साढ़े 4 महीने होने को है। इस बीच युद्ध में कई उतारचढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। युद्ध न सिर्फ जमीन और आसमान में लड़ा जा रहा है बल्कि दिमागी रूप से भी लड़ा जा रहा है। ऐसे में एक दूसरे पर मेंटली दबाव बनाने की भी कोशिश चल रही हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि ईरान के मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अब ’90 फीसदी खत्म’ हो चुके हैं।
बता दें, अमेरिका ने ईरान के भीतर कई रणनीतिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका का एक एमक्यू-1 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच छिड़ी इस ताजा जंग के बाद इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।
‘ईरान के पास कुछ नहीं बचा’

निजी न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों ने ईरान को घुटनों पर ला दिया है। ट्रंप ने कहा, ‘इस ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेशन ने ईरान के डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। उनके पास अब न तो कोई नौसेना बची है और न ही वायुसेना। उनका सब कुछ खत्म हो चुका है।’
ट्रंप के मुताबिक, ईरान की एंटी-एयरक्राफ्ट प्रणालियां पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं और उनके सबसे बेहतरीन सैन्य व रणनीतिक कमांडर इन हमलों में मारे जा चुके हैं।
मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा क्लेम

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए शुरुआती हवाई हमलों में ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बीच एक बड़ा दावा किया कि अली खामेनेई के बेटे और उनके उत्तराधिकारी माने जाने वाले मोजतबा खामेनेई भी इस सैन्य कार्रवाई के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और वह लगभग 90 प्रतिशत खत्म हो चुके हैं।
अमेरिकी दावों और ईरान के पलटवार ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें – पाकिस्तान में भारी बारिश के दौरान घर गिरने से नौ लोगों की मौत, 14 घायल


Download Android App
Download iOS App




