शपथ ग्रहण से पहले डॉनल्ड ट्रंप का बयान “विनाशकारी और कट्टरपंथी” कार्यकारी आदेशों को करेंगे रद्द

Summary :

शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप का बयान, ‘100 कार्यकारी आदेशों पर करेंगे हस्ताक्षर’

डॉनल्ड ट्रंप वाशिंगटन डीसी के यूएस कैपिटल में संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण करने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े वादे किए है। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों के बाद ही बाइडन प्रशासन द्वारा जारी किए गए दर्जनों “विनाशकारी और कट्टरपंथी” कार्यकारी आदेशों को रद्द कर देंगे और उन आदेशों को “अमान्य” घोषित कर देंगे। पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों के भीतर, वह लगभग 100 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे और उनका प्रशासन देश के सामने आने वाली कई चुनौतियों, जिनमें आव्रजन, मुद्रास्फीति और सीमा सुरक्षा शामिल हैं, को दूर करने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करेगा।

डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि नया प्रशासन “वादे किए, वादे पूरे किए” के आदर्श वाक्य का पालन करेगा, और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका दूसरा कार्यकाल उनके पहले कार्यकाल की “सफलता” को पार कर जाएगा। हमारा पिछला प्रशासन बहुत सफल रहा था और मुझे लगता है कि यह और भी अधिक सफल होने जा रहा है। अब से 24 घंटे से भी कम समय में, हमारी सीमाओं पर आक्रमण समाप्त हो जाएगा और हमारी संप्रभुता की बहाली शुरू हो जाएगी। हम दुनिया भर के देशों से हमारे देश में अपराधियों के आने को तुरंत रोक देंगे।

बाइडेन प्रशासन की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आगामी प्रशासन पिछले चार वर्षों की “विफलता, आपदा और गिरावट” को समाप्त करेगा। हम अपने देश के इतिहास के चार सबसे महान वर्षों की शुरुआत करेंगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।