अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि भारत तथा कई अन्य देशों में ट्विटर ‘‘बहुत धीमा’’ है।
ट्विटर के नए मालिक मस्क ने ट्वीट किया, ‘‘भारत, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है। यह सच्चाई है न कि कोई ‘दावा।’ होमलाइन पर ट्वीट को रिफ्रेश करने में 10 से 15 सेकंड लगना आम है। कई बार यह काम ही नहीं करता है खासतौर से एंड्रॉयड फोन पर। एकमात्र सवाल यही है कि बैंडविद/ऐप के कारण कितनी देरी हो रही है।’’
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमा होने के लिए माफी मांगना चाहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



