युगांडा की राजधानी कंपाला में मंगलवार सुबह दो विस्फोट हुए और जिसके चलते आस पास के इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागते दिखे। इन विस्फोटों को समन्वित हमला माना जा रहा है। आपको बता दें कि यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट बम से किए गए या किसी और तरीके से।और हताहत के बारे में भी अभी कुछ जानकारी नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इनमें से एक विस्फोट एक थाने के पास हुआ तथा दूसरा धमाका संसद भवन के पास सड़क किनारे हुआ। उनके अनुसार, संसद के पास हुआ विस्फोट संभवत: एक इमारत को निशाना बनाकर किया गया जिसमें एक बीमा कंपनी का कार्यालय है। विस्फोट के चलते वहां खड़े वाहनों में आग लग गई। राष्ट्रीय प्रसारक यूबीसी के अनुसार, कुछ सांसद पास के संसद भवन परिसर को खाली करते दिखे।
वहीं, दूसरे घटनास्थल के पास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में थाने के पास धुआं निकलता दिखा। पुलिस ने इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है और यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट बम से किए गए या किसी और तरीके से। हताहतों के बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा गया है।युगांडा के अधिकारी हाल के सप्ताहों में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मद्देनजर लोगों से सतर्कता बरतने का आग्रह करते रहे हैं।
कंपाला में 23 अक्टूबर को एक रेस्तरां में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कम से कम सात अन्य घायल हो गए थे।पुलिस के अनुसार उसके दो दिन बाद एक यात्री बस में हुए विस्फोट में आत्मघाती हमलावर मारा गया था।मध्य अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने रेस्तरां पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।


Download Android App
Download iOS App



