मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय आंदोलन आयोजन समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर हमला बोला है और उसे सत्ता भोगी संगठन बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, आरएसएस उन्मुखी संगठन के बजाय सत्ता भोगी संगठन हो चुका है। उनकी ‘हिंदुत्व’ विचारधारा पर नफरत व हिंसा फैलाने वालों का कब्जा हो चुका है। वे ही उनके लिए अब कमाउ पूत हो चुके हैं।

दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा ने हमले तेज कर दिए हैं। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, हमें दिग्विजय सिंह के किसी प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है, ये प्रमाण पत्र जनता देती है। जहां तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बात है तो उसके त्याग और परिश्रम के बारे में दिग्विजय सपने में भी नहीं सोच सकते। संघ के त्याग के सामने दिग्विजय सिंह बहुत छोटे हैं।
बता दें कि इन दिनों दिग्विजय सिंह महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान पर निकले हुए हैं। वे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। उनके निशाने पर भाजपा और उसकी सरकारें हैं। इसी बीच उन्होंने संघ पर हमला बोला है।


Download Android App
Download iOS App



