करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के फैसले पर कैप्टन अमरिंदर ने PM मोदी और शाह को दिया धन्यवाद

Summary :

प्रकाश पर्व को देखे हुए केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर खोलने जा रही है ताकि भारत के सिख श्रद्धालु लाहौर स्थित इस एतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब में जा सकें।

केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को एक बार फिर से खोलने का फैसला किया है। बुधवार यानी कल से श्रद्धालु के लिए खोल दिया जाएगा। प्रकाश पर्व को देखे हुए सरकार करतारपुर कॉरिडोर खोलने जा रही है ताकि भारत के सिख श्रद्धालु लाहौर स्थित इस एतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब में जा सकें। सरकार के इस फैसले पर खुशी जताते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि “गलियारा खोलने के लिए अब से बेहतर अवसर नहीं हो सकता था क्योंकि हजारों भक्तों को गुरुपरब के दिन ही पवित्र मंदिर में दर्शन करने का मौका मिलेगा।” गलियारे को फिर से खोलना गुरु नानक के लाखों अनुयायियों की लंबे समय से लंबित मांग थी क्योंकि इसे पिछले साल कोविड -19 महामारी के प्रकोप के कारण बंद कर दिया गया था। 

प्रकाश पर्व समारोह से दो दिन पहले बुधवार को कॉरिडोर फिर से खुल जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि सिख संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए 19 नवंबर से पहले करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया जाए। पंजाब बीजेपी नेताओं के एक दल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर इस मांग को उठाया था।  

Desk Team