संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नह्यान भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां आयेंगे जिसका लक्ष्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करना होगा।
विदेश मंत्रालय ने शेख अब्दुल्ला के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उनके साथ एक शिष्टमंडल भी यहां आएगा।
मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान शेख अब्दुल्ला विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंध पिछले कुछ सालों में और बेहतर हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



