संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को नॉर्वे के राजदूत गियर पेडरसन को सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया। वह स्टेफन डी मिस्तुरा की जगह लेंगे, जो नवंबर के अंत में इस पद को अलविदा कह देंगे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मौजूदा समय में गियर पेडरसन चीन में नॉर्वे के राजदूत हैं।
गुटेरेस ने जारी बयान में कहा कि नए दूत वर्षो के राजनीतिक एवं राजनयिक अनुभव के साथ इस पद को संभालेंगे। पेडरसन 1993 में इजरायल और फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन के बीच ओस्लो समझौते को लेकर विचार-विमर्श को लेकर बनी नॉर्वे की टीम का हिस्सा थे। सीरिया में 2011 में हालात बिगड़ने के बाद से पेडरसन सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के चौथे विशेष दूत होंगे।


Download Android App
Download iOS App


