कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या ने पीएम मोदी पर किया आपत्तिजनक ट्वीट

Summary :

दिव्या स्पंदना के इस ट्वीट का जवाब भारतीय जनता पार्टी ने भी ट्विटर पर ही दिया। बीजेपी ने ट्वीट किया कि जो गिर रहा है वह कांग्रेस की वैल्यू गिर रही है।

कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना पीएम मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए दिव्या ने कैप्शन लिखा कि Is that bird dropping? उनके इस ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। दिव्या के इस ट्वीट पर तेजी से रिऐक्शन मिल रहे हैं।

दिव्या स्पंदना ने अपने ट्वीट में सरदार पटेल की ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा के पैरों के पास खड़े हैं। इस तस्वीर के साथ रम्या ने जो कैप्शन लिखा है वह आपत्तिजनक है। दिव्या के इस ट्वीट का जवाब बीजेपी ने भी ट्वीट करके ही दिया है।

दिव्या स्पंदना के इस ट्वीट का जवाब भारतीय जनता पार्टी ने भी ट्विटर पर ही दिया। बीजेपी ने ट्वीट किया कि जो गिर रहा है वह कांग्रेस की वैल्यू गिर रही है। सरदार पटेल को लेकर ऐतिहासिक विवाद खड़ा करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस प्रकार नफरत करना, इस तरह की भाषा इस्तेमाल को दर्शाता है। यही राहुल गांधी की प्यार की राजनीति है।

आपको बता दें कि भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल के जन्मदिवस (31 अक्टूबर) पर पीएम मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी देश को समर्पित किया। 182 मीटर की स्टैचू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरदार पटेल के इतिहास को मिटाने की कोशिश की गई।

Desk Team