अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के नजदीक की सड़कों पर हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। एनबीसी वॉशिंगटन ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से करीब तीन किमी दूर स्थित कोलंबिया हाइट्स में हुई। घटना गुरुवार की रात दस बजकर छह मिनट पर हुई।
यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन में है। इस खबर में बताया गया कि पुलिस को गोली चलाने की घटना की जानकारी मिली और इसमें घायल छह लोगों का भी पता चला। पुलिस ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है। रिपोर्ट में कहा गया कि आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है, सर्विलांस वीडियो भी तलाशा जा रहा है।
प्रसारणकर्ता फॉक्स न्यूज के मुताबिक पुलिस को इस घटना की जानकारी स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात 10.06 बजे मिली। घटना की सूचना पाते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना के बाद इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुलिस अभी भी हमलावर की तलाश और घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App


