अमेरिका में एक व्यक्ति को हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर विदेशी आतंकवादी संगठन को मदद देने का आरोप लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 48 वर्षीय डेमेट्रियस पिट्स को रविवार को क्लीवलैंड से फेरडल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन ने हिरासत में लिया और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया।
एक हलफनामे के अनुसार, पिट्स किसी के साथ मिलकर शहर पर हमले की साजिश रच रहा था जिसके बारे में उसका मानना था कि वह अल कायदा से जुड़ा है, लेकिन वास्तव में वह एक एफबीआई एजेंट था। पिट्स, अब्दुर रहीम रफीक व सलाहाद्दीन ओसामा वालीद सहित दूसरे नामों का इस्तेमाल करता था।
इस साजिश में 4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर एक संभावित हमला शामिल था। इस साजिश में रिमोट से संचालित खिलौना कार में बम होने या एक वाहन के विस्फोटकों से लैस होने की बात शामिल थी। एफबीआई के दस्तावेजों में कहा गया है कि पिट्स फेसबुक पर एक संदेश लिखने के बाद से ही 2015 से एफबीआई के रडार पर था। पिट्स ने अपने फेसबुक संदेश में लिखा था कि अमेरिका नष्ट हो जाएगा। इसके बाद उसने हिंसा आदि के संदेश भी ऑनलाइन पोस्ट कि


Download Android App
Download iOS App


