US Attack Iran Military Sites: अमेरिका ने ईरान के ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर किया हमला, पलटवार में IRGC ने US सैन्य बेस को बनाया निशाना

Summary :

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद सीजफायर पर सहमती बन गई है लेकिन एक बार फिर जंग के बादल मंडराने लगे है। बता दें कि होर्मुज से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर कहर बरसा दिया है और ईरानी मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और रडार साइटों पर हवाई हमला किया (US Attack Iran Military Sites) पलटवार में ईरानी सेना ने अमेरिका के सैन्य बेस पर हमला कर दिया है। Iran IRGC US Attack: अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) नौसेना ने ईरानी…

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद सीजफायर पर सहमती बन गई है लेकिन एक बार फिर जंग के बादल मंडराने लगे है। बता दें कि होर्मुज से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर कहर बरसा दिया है और ईरानी मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और रडार साइटों पर हवाई हमला किया (US Attack Iran Military Sites) पलटवार में ईरानी सेना ने अमेरिका के सैन्य बेस पर हमला कर दिया है।

Iran IRGC US Attack: अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

US Attack Iran Military Sites
US Attack Iran Military Sites

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) नौसेना ने ईरानी तटीय क्षेत्रों पर अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इसी बीच, ईरान की इस्लामी सलाहकार सभा के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने कहा कि अमेरिका युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध नहीं है और आरोप-प्रत्यारोप का खेल अब काम नहीं करता है। युद्धविराम का यह लापरवाह उल्लंघन हमेशा की तरह उन्हें पीछे हटने और पछताने की ओर ले जाएगा।

US Iran Attack: अमेरिकी सैन्य विमानों की जवाबी कार्रवाई

US Attack Iran Military Sites
US Attack Iran Military Sites

ईरान ने 25 जून को एम/वी एवर लवली को वन-वे अटैक ड्रोन से निशाना बनाया था, जिसके बाद हमलों में ईरानी मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट्स के साथ-साथ रडार इंस्टॉलेशन को भी निशाना बनाया गया। बता दें कि जहाज ओमानी तट के साथ होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल रहा था, जब उस पर हमला हुआ। हमला किए जाने के बाद अमेरिकी सैन्य विमानों ने जवाबी कार्रवाई की।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।