चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है अब तक वायरस 722 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, वुहान में एक 60 साल के अमेरिकी व्यक्ति की मौत हो गई। बीजिंग में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने एक बयान में कहा, “हम एक 60 वर्षीय अमेरिकी नागरिक की छह फरवरी को चीन के वुहान में जिनयिंनटियन अस्पताल में कोरोनावायस से मौत की पुष्टि करते हैं।” लेकिन, दूतावास ने पीड़ित की पहचान नहीं की।
यह बीमारी के प्रकोप से एक अमेरिकी की पहली मौत की सूचना है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, शनिवार को महामारी से चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 722 हो गई व 34,546 संक्रमित हैं। चीन के बाहर हांगकांग और फिलीपींस में दो मौतों की सूचना है। अमेरिका में कोरोनावायरस के 12 मामलों की पुष्टि हुई है।
स्टेट गवर्नर फिल मर्फी ने गुरुवार को कहा कि न्यूयॉर्क के बाहर न्यू जर्सी के एक बंदरगाह बेयोन पर एक क्रूज शिप से आए चार यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, उनके लक्षण कोरोनावायरस जैसे थे। क्रूज शिप पर सत्ताईस यात्री थे, जो हाल ही में चीन गए थे। उनकी वायरस को लेकर जांच की गई और 23 को नेगेटिव पाया गया।
मतदाता अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते वोट करेंगे : मनीष सिसोदिया
अमेरिका ने उन लोगों पर देश में प्रवेश करने पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, जो पिछले 14 दिनों में चीन के हुबेई प्रांत में गए हैं। सिर्फ स्थायी निवासियों व नागरिकों को प्रवेश की अनुमति है, लेकिन उन्हें अलग रखा जाएगा। अमेरिकी सरकार ने वुहान से एयरलिफ्ट किए जा रहे लोगों को दो वायुसेना ठिकानों पर अलग रखने की सुविधाओं की व्यवस्था की है। अमेरिका में 700 लोगों को अलग रखा गया है। इस बीच, विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने गुरुवार को घोषणा की कि कोरोनोवायरस से प्रभावित चीन और अन्य देशों की मदद के लिए अमेरिका 10 करोड़ डॉलर आवंटित कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



