अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर की सहायता को दी मंजूरी

Summary :

US Congress: अमेरिकी कांग्रेस ने कई महीनों के इंतजार के बाद यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को आखिरकार मंजूरी दे दी है। इससे पहले शनिवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक को मंजूरी दी गई थी। अब सीनेट ने मंगलवार को 100 सीटों वाले ऊपरी सदन में 79 मतों के साथ विधेयक को मंजूरी दे दी। Highlights: अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर की सहायता को दी मंजूरी इस विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मंजूरी का इंतजार इस विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मंजूरी का इंतजार अब इस विधेयक…

US Congress: अमेरिकी कांग्रेस ने कई महीनों के इंतजार के बाद यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को आखिरकार मंजूरी दे दी है। इससे पहले शनिवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक को मंजूरी दी गई थी। अब सीनेट ने मंगलवार को 100 सीटों वाले ऊपरी सदन में 79 मतों के साथ विधेयक को मंजूरी दे दी।

Highlights:

  • अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर की सहायता को दी मंजूरी
  • इस विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मंजूरी का इंतजार

इस विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मंजूरी का इंतजार

अब इस विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मंजूरी का इंतजार है। मतदान के तुरंत बाद बाइडेन ने कहा, ”मैं इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दूंगा। कल जैसे ही यह मेरी मेज पर पहुंचेगा, मैं अमेरिकी लोगों को संबोधित करूंगा ताकि हम इस सप्ताह यूक्रेन को हथियार और उपकरण भेजना शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि वह इस सप्ताह यूक्रेन को हथियार और उपकरण पहुंचाना शुरू करना चाहते हैं।”

इजरायल और ताइवान के लिए अरबों डॉलर की सहायता

बिडेन ने कहा, ” इजरायल और ताइवान के लिए अरबों डॉलर की सहायता का विधायी पैकेज पारित कर अमेरिकी कांग्रेस ने दुनिया में अमेरिकी नेतृत्व की शक्ति का प्रदर्शन किया है।” हम लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए तथा अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं। बाइडेन ने कहा, ”रूस से लगातार बमबारी का शिकार हो रहे यूक्रेन को समर्थन की तत्काल आवश्यकता है। विधेयक में इजरायल के लिए सहायता भी शामिल है जिसने हाल ही में ईरान से अभूतपूर्व हमलों का सामना किया है।”

यह महत्वपूर्ण कानून हमारे देश और दुनिया को और अधिक सुरक्षित बनाएगा

उन्‍होंने आगे कहा, यह महत्वपूर्ण कानून हमारे देश और दुनिया को और अधिक सुरक्षित बनाएगा। हम अपने उन दोस्तों का समर्थन करते हैं जो हमास जैसे आतंकवादियों और पुतिन जैसे अत्याचारियों के खिलाफ अपना बचाव कर रहे हैं।” अमेरिकी सहायता पैकेज में सैन्य भंडार के लिए लगभग 23 बिलियन डॉलर का प्रावधान है, इसलिए पैसा अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन को जाएगा और अमेरिका में ही रहेगा।

जेलेंस्की ने यूक्रेन को सहायता देने के लिए अमेरिकी सीनेट को धन्यवाद दिया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन को महत्वपूर्ण सहायता देने के लिए अमेरिकी सीनेट को धन्यवाद दिया है। जेलेंस्की ने कहा, यह बिल लोकतंत्र के प्रतीक और स्वतंत्र दुनिया के नेता के रूप में अमेरिका की भूमिका को मजबूत करता है। इससे पहले मंगलवार को पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा था कि कुछ ही दिनों में यूक्रेन को नई सैन्य सहायता पहुंचाई जाएगी।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News