अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने बुधवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को फोन कर यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना की तैनाती समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने श्रृंगला से की बात
विदेश विभाग की प्रवक्ता नेड प्राइस ने बातचीत का हवाला देते हुए कहा, ”उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने आज भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ बात की।”
यूक्रेन सीमा पर रूस सैन्य तैनाती सहित कई मुद्दों पर चर्चा की
प्राइस ने कहा, ”उन्होंने यूक्रेन की सीमा पर रूस की सैन्य तैनाती और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।”
प्रवक्ता ने कहा कि शरमन और श्रृंगला साझा लक्ष्यों पर करीबी सहयोग बनाए रखने के लिए सहमत हुए और साथ ही कोरोना वायरस के नए स्वरूप से निपटने के लिए अमेरिकी-भारत साझेदारी के महत्व को दोहराया।


Download Android App
Download iOS App



