US Iran Agreement: अमेरिका- ईरान के बीच जंग खत्म, जानें 14 पॉइंट की डील, जिसमें ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन

Summary :

US Iran Agreement: अमेरिका और ईरान के बीच जारी लगभग 4 महीने से जारी भीषण जंग अब थम गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने दोनों देशों के बीच जंग समाप्त करने, होर्मुज को फिर से खोलने और एक अंतिम समझौते पर बातचीत के लिए 60 दिवसीय प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य से 14 पॉइंट के MOU पर हस्ताक्षर कर दिए है। Trump Sign On Deal: समझौता तत्काल प्रभाव से लागू ट्रंप ने फ्रांस में दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए, जबकि पेज़ेशकियन ने अलग से हस्ताक्षर किए, जिससे समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। ईरान…

US Iran Agreement: अमेरिका और ईरान के बीच जारी लगभग 4 महीने से जारी भीषण जंग अब थम गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने दोनों देशों के बीच जंग समाप्त करने, होर्मुज को फिर से खोलने और एक अंतिम समझौते पर बातचीत के लिए 60 दिवसीय प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य से 14 पॉइंट के MOU पर हस्ताक्षर कर दिए है।

Trump Sign On Deal: समझौता तत्काल प्रभाव से लागू

Trump Sign On Deal
Trump Sign On Deal

ट्रंप ने फ्रांस में दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए, जबकि पेज़ेशकियन ने अलग से हस्ताक्षर किए, जिससे समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने पुष्टि की कि ओमान और अन्य देशों के साथ परामर्श के बाद दोनों पक्षों द्वारा ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया और उस पर हस्ताक्षर किए गए।

US Iran Deal Detail: 14 पॉइंट की डील तय

अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए 14 पॉइंट की डील तय की गई जिसमें कई मुद्दों पर सहमती बनी है और ट्रंप ने हार्ड कॉपी MOU पर साइन कर दिए है जिससे दोनों देशों के बीच शांती समझौता हो गया है।

  1. लेबनान समेत सभी सैन्य अभियानों को तुरंत समाप्त करने का प्रावधान है।
  2. दोनों देश 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर पहुंचने की सहमति जताई।
  3. अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
  4. होर्मुज से वाणिज्यिक जहाजों के सुरक्षित आवागमन।
  5. ईरान के कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और कई क्षेत्रों के लिए छूट का प्रावधान।
  6. ईरान की जब्त संपत्तियों की रिहाई की मांग।
  7. ईरान के लिए कम से कम 300 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी समर्थित आर्थिक विकास कार्यक्रम के प्रावधान।
  8. ईरान ने पुष्टि की है कि वह परमाणु हथियार विकसित या हासिल नहीं करेगा।
  9. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की देखरेख में समृद्ध यूरेनियम भंडारों के संबंध में भविष्य में चर्चा करने की परिकल्पना की है।
  10. अंतिम समझौते के लिए दोनों की औपचारिक बातचीत
  11. भविष्य में डील का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक निगरानी तंत्र स्थापित किया जाएगा।
  12. दोनों देश एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करेंगे साथ ही आंतरिक मामलों में दखल नहीं देंगे।
  13. अमेरिका अब नए प्रतिबंध नहीं लगाएगा और ईरान परमाणु कार्यक्रम में बदलाव नहीं करेगा।
  14. संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी भी तय की गई है।

America Iran Agreement Explained: कई अहम मुद्दों पर सहमति

US Iran Agreement
US Iran Agreement

कई महीनों से जारी इस जंग में अब शांति की राह खुल गई है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर किया और फिर यह 14 पॉइंट की डील पर साइन कर दिए। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर दोनों देशों की सहमति बनी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।