अमेरिकी नौसेना की गुप्त जानकारियों तक पहुंच रखने वाले बल के एक परमाणु इंजीनियर पर देश की परमाणु संपन्न पनडुब्बियों की डिजाइन के बारे में जानकारी देने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।
उसने यह मानकर किसी व्यक्ति को ये जानकारियां दी थीं कि वह किसी विदेशी सरकार का प्रतिनिधि है, लेकिन वह एफबीआई का जासूस निकला था।
जोनाथन तोबे के खिलाफ जासूसी से संबंधित आरोपों की जानकारी देने वाली एक आपराधिक शिकायत में सरकार ने कहा कि उसने पिछले साल एक व्यक्ति को यह मानते हुए लगभग सूचना बेच दी थी कि वह किसी विदेशी सरकार का प्रतिनिधि है। अदालत के दस्तावेजों में उस देश का नाम नहीं लिया गया है।
तोबे (42) को उसकी 45 वर्षीय पत्नी डायना के साथ शनिवार को पश्चिमी वर्जीनिया से गिरफ्तार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



