उत्तर प्रदेश के एक शख्स को अहम प्रतिष्ठानों की सूचनाएं पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के साथ साझा करने के संदेह में रविवार को यहां गिरफ्तार किया गया।
गांधी नगर इलाके से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने गांधी नगर इलाके से उसे पकड़ा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार शख्स ने अपने पाकिस्तानी आकाओं को प्रार्थना स्थलों समेत अहम प्रतिष्ठानों की वीडियो साझा की थी।
एक अन्य मामले में पुलिस ने जम्मू के नगरोटा से एक पिस्तौल चुराने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया। मोहम्मद मुस्ताक उर्फ गुंगी ने हाल में मीरान साहिब इलाके में एक व्यक्ति से हथियार छीन लिया था और फरार हो गया था। चोरी की गयी पिस्तौल भी बरामद कर ली गयी है।


Download Android App
Download iOS App



