अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार शाम को ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर कहा कि उन्हें लगता है कि ‘‘उनकी सेहत ठीक है’’। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया एक दिन पहले कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे। उन्होंने लोगों के समर्थन के लिए उनका आभार जताया।
बेथेसडा में वॉल्टर रीड सैन्य अस्पताल पहुंचने के बाद ट्रंप ने 18 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘जोरदार समर्थन देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं वॉल्टर रीड अस्पताल जा रहा हूं। मेरा खयाल है कि मेरी तबियत ठीक है लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि सबकुछ ठीक रहे।’’ वीडियो में उन्होंने आगे कहा, ‘‘प्रथम महिला की सेहत भी ठीक है। आप सभी का बहुत आभार। मैं इसकी सराहना करता हूं, इसे कभी नहीं भूलूंगा।’’
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 2, 2020
व्हाइट हाउस के मुताबिक अगले कुछ दिन तक ट्रंप अस्पताल में राष्ट्रपति कार्यालय से काम करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मैकनेनी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत ठीक है, उन्हें मामूली लक्षण हैं और वह लगातार काम कर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



