भारत और अमेरिका इस माह के आखिरी सप्ताह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की भारत यात्रा के दौरान एक व्यापार समझौता करने वाले हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक भारत और अमेरिका के व्यापार अधिकारी इस प्रस्तावित समझौते को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, जिसमें कुछ खास क्षेत्रों को शामिल किये जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार ट्रंप 23 और 26 फरवरी के बीच दो दिनों की भारत यात्रा पर आने वाले हैं तथा दोनों ही देश उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
सूत्र ने कहा, ‘‘ व्यापार समझौता और रक्षा सहयोग को बढ़ाने वाला करार अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान होने की संभावना है।’’


Download Android App
Download iOS App


