अमेरिका के टेनेसी राज्य के एक उच्च विद्यालय में गलत ढंग से हो रहे विज्ञान परीक्षण के दौरान धमाका हो गया, जिसमें कम से कम 18 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अग्नि शमन विभाग के प्रमुख के हवाले से बताया,
‘हेंडरसोनविले शहर के मेरोल हाइड मेग्नेट स्कूल के साइंस लैब में बुधवार को यह धमाका बिना इरादे से की गई रसायनिक अभिक्रिया की वजह से हुआ, जिससे वहां तीन से पांच सेकेंड तक आग की लपटें उठीं।’ इस घटना में 17 छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। सभी का घटनास्थल पर ही इलाज कराया गया।
घायलों में से सेकेंड डिग्री बर्न के आठ पीड़तों को बाद में अस्पताल भेजा गया। दमकल विभाग के प्रमुख ने बताया कि सभी को बहुत जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। स्कूल की कक्षाओं को पूरे दिन के लिए रद्द कर दिया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



